{"_id":"59a85db04f1c1b43738b497f","slug":"31504206256-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी गोदाम का जंगला काटकर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूड़ी गोदाम का जंगला काटकर लाखों की चोरी
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
चूड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता के दुर्गानगर स्थित चूड़ी गोदाम में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर 55 हजार की नगदी, हिल्ल के साथ करीब सवा दो लाख का सामान पार कर ले गए।
थाना दक्षिण क्षेत्र के गली बोहरान निवासी मधुकर गुप्ता का थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गानगर गली नं. नौ में डीएन बैंगिल स्टोर के नाम से गोदाम हैं। बुधवार को रात करीब आठ बजे वह गोदाम बंद करके घर चले गए थे।
गुरुवार सुबह गोदाम पहुंचे तो अंदर रखी अलमारी खुली थी। 55 हजार रुपये, करीब डेढ़ लाख की कीमत की हिल्ल आदि गायब थीं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर पुलिस बल के साथ गोदाम पर पहुंच गए। चोर गोदाम का छत का जंगला तोड़कर आए थे।
विज्ञापन
भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, संघ के अतुल झिंदल, आनंद अग्रवाल, चेतराम यादव, हरिओम गुप्ता, केशव देव, राजीव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी आ गए। भाजपा महानगर ने कहा कि चोरों को पकड़ वारदात का खुलासा किया जाए।
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चूड़ी गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। पुलिस ने चोरों के फुटेज को कब्जे में ले लिया है।