फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 और पेट्रोल पंप मालिकों पर एफआईआर

17 और पेट्रोल पंप मालिकों पर एफआईआर

Sun, 16 Jul 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
17 और पेट्रोल पंप मालिकों पर एफआईआर
आगरा। आपूर्ति विभाग ने गड़बड़ी करने वाले 17 और पेट्रोल पंप मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इनके लाइसेंस निरस्त भी किए जाएंगे। इनको सील करने के लिए संबंधित तेल कंपनियों को पत्र लिखा गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने संबंधित थानों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


लखनऊ में चिप से पेट्रोल चोरी का भंडाफोड़ होने के बाद आगरा में विशेष जांच टीम ने सभी 188 पेट्रोल पंप पर छापामार कार्रवाई की थी। इसमें से 22 पेट्रोल पंप की मशीनों के पल्सर में गड़बड़ी मिली थी। अतिरिक्त तार लगाकर छेड़छाड़ की गई थी। पल्सर जांच के लिए जब्त कर लिए गए थे। दो पंपों पर पेट्रोल की जांच करने पर घटतौली पकड़ में आई थी। अभियान के पहले चरण में सात पेट्रोल पंप पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन


बीके शुक्ला, जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि ‘17 पेट्रोल पंप मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इनके लाइसेंस निरस्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनको सील करने के लिए संबंधित तेल कंपनियों को लिखा गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed