फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   जीटी रोड सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

जीटी रोड सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Thu, 07 Jun 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड सड़क हादसों में एक की मौत, चार  घायल
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए सड़क हादसों में एक डीसीएम चालक की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव कब्जे मेें लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे जीटी रोड पर स्थित दिवाकर पेट्रोल पंप के पास एटा की ओर से आ रहा ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में दोनों ट्रक के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभी हादसे को 20 मिनट का समय भी नहीं बीता था। तभी मामा ढावा के पास एटा की ओर से आ रही डीसीएम ने अचानक ब्रेक लगाए। तभी पीछे चल रही डीसीएम पिछले हिस्से में घुस गई।
विज्ञापन


हादसे में पीछे से टकराई डीसीएम का चालक अखिलेश कुमार निवासी जमाखेड़ा थाना मलियाबाद लखनऊ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साथ बैठे एक अन्य घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डीसीएम चालक का शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed