{"_id":"59a99a234f1c1bff268b4c3a","slug":"21504287267-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेजहत्या दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेजहत्या दर्ज
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटकी युवती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव बुर्रा में गुरुवार शाम एक विवाहिता का शव घर के दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर हत्या करने की तहरीर दी।
जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के गांव हसनगंज निवासी भूमिराज राजपूत ने पुत्री द्रोपदी की शादी करीब तीन वर्ष थाना क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी कन्हई लाल के साथ की थी। गुरुवार शाम को द्रोपदी का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मगर घर में कोई भी ससुरालीजन मौजूद नहीं थे। सूचना देने के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। मायका पक्षा ने थाने में तहरीर देकर पति कन्हई लाल समेत ससुरालीजन पर दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।