फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रेलवे ट्रैक से छेड़खानी, रेलकर्मी पर हमला

रेलवे ट्रैक से छेड़खानी, रेलकर्मी पर हमला

Thu, 24 Aug 2017 01:44 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक से छेड़खानी, रेलकर्मी पर हमला
railway track
आगरा। रेल हादसों से जहां पूरा महकमा सहमा हुआ है, वहीं रेलवे ट्रैकों की सुरक्षा में लगे कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं है। सिटी स्टेशन स्थित टनल में ट्रैक के निरीक्षण के दौरान तीन लोगों ने पेट्रोलमैन जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया, हालांकि वह बाल बाल बच गया। रेलवे कर्मी का कहना है कि उक्त हमलावर ट्रैक से छेड़खानी की कोशिश में थे। जीआरपी का कहना है कि हमले के बाद एक विक्षिप्त युवक को पकड़ा था, बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन


सिटी स्टेशन स्थित लंबी टनल में अंधेरा रहता है। पेट्रोलमैन जितेंद्र ने रेलवे अधिकारियों को दी शिकायत में कहा है कि 20 अगस्त की रात्रि को ड्यूटी के दौरान वह ट्रैक चेक कर रहा था। इसी दरम्यान एक व्यक्ति ट्रैक पर कुछ करता हुआ दिखाई दिया। उसके शोर मचाने पर वह व्यक्ति भागने लगा।
विज्ञापन


उसने पीछा किया तो उस व्यक्ति के दो अन्य साथी भी मौके पर आ गए। उन्होंने मारपीट की और चाकू से वार किया, जोकि उसके हाथ पर लगा। घटना की सूचना सिटी स्टेशन की जीआरपी को दी। जीआरपी कर्मियों ने एक हमलावर को पकड़ा मगर बाद में छोड़ दिया। इस संबंध में एसओ जीआरपी मणिकांत शर्मा का कहना है कि ट्रैक से छेड़खानी की बात ठीक नहीं है। रेलवे कर्मी ने इसकी शिकायत जीआरपी में नहीं दी है। हमने पूछताछ के लिए बुलाया मगर वह नहीं आया है। जिस व्यक्ति को पेट्रोलमैन ने पकड़ा था वह विक्षिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक से छेड़खानी की सनसनी के बाद जांच पड़ताल
रेलवे ट्रैक से छेड़खानी की शिकायत की खबर के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने सिटी स्टेशन पर पूरी टनल के ट्रैक को चेक किया मगर कहीं कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई। इस संबंध में डीसीएम संचित त्यागी का कहना है कि रेलवे कर्मी के साथ मारपीट हुई थी। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed