{"_id":"595d288d4f1c1bc82b8b4654","slug":"21499277453-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की हत्या कर जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की हत्या कर जेवर लूटे
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सिरफिरे आशिक ने भाई के साथ ससुराल जा रही विवाहिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। विरोध पर उसके भाई को जमकर पीटा और करीब एक लाख रुपये कीमत से अधिक के जेवर लूट लिए। मृतका के पिता ने एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सलेमपुर पड़ीना निवासी पूजा (20) की शादी छह जनवरी को थाना कोतवाली क्षेत्र के गोलाबाजार निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। पूजा ने इस वर्ष ही इंटर की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी।
उसके गांव निवासी गट्ठन के साथ प्रेम संबंध थे। परिवारीजनों को पता चला तो उन्होंने उसकी शादी थाना कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी पवन के साथ फरवरी में कर दी थी। एक महीने पहले प्रेमी युगल घर से भाग गए लेकिन छह दिन बाद पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मामला शांत होने पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह भाई होशियार सिंह के साथ बाइक से ससुराल आ रही थी। तभी सलेमपुर पड़ीना पुल के समीप पीछे से बाइक पर आ रहे तीन युवकों ने ओवरटेक कर उसेक रोका। बाइक रुकते ही एक ने पूजा को गोली मार दी और अन्य उसके भाई को पीटने लगे। उन्होंने पूजा के जेवर लूट लिए और भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस पूजा को जिला अस्पताल ले गई जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता छविनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है वहीं उसके साथ दो अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रेमी गट्ठन और दो साथियों के विरुद्ध हत्या व लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।