फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छेड़छाड़ को लेकर फायरिंग, जलेसर रोड पर अफरा-तफरी

छेड़छाड़ को लेकर फायरिंग, जलेसर रोड पर अफरा-तफरी

Wed, 03 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ को लेकर फायरिंग, जलेसर रोड पर अफरा-तफरी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के टापा पैठ पर ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। फायरिंग करने वाले बाइकें छोड़कर भाग गए। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस फोर्स मौके से खड़ी बाइकों को कब्जे में ले लिया है। इस घटना के पीछे छेड़खानी का मामला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


बुधवार शाम कोराजा का ताल निवासी अमित थाना उत्तर के तिलक नगर में स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आता है। बुधवार को दिन में उसका लड़की छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद शाम को दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही थी। समझौता के दौरान युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई जान बचाने के लिए भागने लगा। कई दुकानों के शटर गिर गए।
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना डायल 100 के साथ थाना पुलिस को दे दी। पुलिस को आता देख कई लोग मौके पर बाइकों को छोड़कर भाग गए। पुलिस फोर्स आने के बाद कुछ राहगीर अपनी गाडिय़ों को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ उत्तर रवींद्र दुवे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा छेडख़ानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोषियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed