फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   राजकीय महाविद्यालय से चोरों ने 90 पंखे किए चोरी

राजकीय महाविद्यालय से चोरों ने 90 पंखे किए चोरी

Thu, 07 Jun 2018 10:35 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय से चोरों ने 90 पंखे किए  चोरी
मैनपुरी। जनपद में पिछले दिनों से अचानक चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिससे लोगों में दहशत फैल रही है। करहल रोड स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय से चोर 90 पंखे चुरा ले गए। जिसकी तहरीर प्राचार्य ने पुलिस को दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से जनपद में चोरों का आतंक व्याप्त है। चोर आए दिन कहीं न कहीं चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। करहल रोड स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. पुष्पा कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों के ताले काट कर महाविद्यालय में लगे 90 पंखों को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन


एक साथ 90 पंखे चोरी होने से महाविद्यालय का बड़ा नुकसान हुआ है। प्राचार्या ने बताया कि उन्हें चोरी की जानकारी उस समय हुई जब सुबह सात बजे तैनात कर्मचारी ने उन्हें फोन कर जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिछले एक सप्ताह से जनपद में अचानक बढ़ीं चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed