{"_id":"5ab107334f1c1b3a058b6365","slug":"201521551155-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से रोका तो किशोरी पर ब्लेड से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से रोका तो किशोरी पर ब्लेड से हमला
Updated Tue, 20 Mar 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर(मैनपुरी)। नगर में घर से बेटियों का निकलना कठिन हो रहा है। आए दिन उनके साथ छेड़छाड़ हो रही है। सोमवार की शाम छेड़छाड़ के विरोध पर एक शोहदे ने सहेली के साथ जा रही किशोरी पर ब्लेड से हमला कर दिया। किशोरी ने किसी तरह अपने चेहरे का बचाव किया। इस दौरान ब्लेड उसके हाथ में लग गया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार की शाम सहेली के साथ नवीगंज फिल्टर के पास खड़ी हुई थी। इसी दौरान शोहदा बिंदु ने उसका रास्ता रोक लिया। अचानक युवक को सामने आता देख किशोरी सहम गई। उसके साथ चल रही सहेली भी घबराकर दूर हट गई। शोहदे ने अचानक उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।
किशोरी के विरोध करने पर युवक बौखला गया। इस पर युवक ने जेब में रखा ब्लेड निकालकर किशोरी के चेहरे पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद किशोरी ने चेहरे पर हाथ रख लिए। इससे उसका हाथ जख्मी हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से भाग गया। छात्रा ने बताया कि पूर्व में भी शोहदा परेशान कर चुका है।
विज्ञापन
मंगलवार को किशोरी के परिवारीजन थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी श्याम सिंह पीलवान ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।