{"_id":"5a1ef3d64f1c1b686a8b680e","slug":"201511977942-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहल में सदस्य पद के प्रत्याशी भिड़े, फायरिंग और पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करहल में सदस्य पद के प्रत्याशी भिड़े, फायरिंग और पथराव
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के सिनेमा वाली गली में बुधवार सुबह सदस्य पद के दो प्रत्याशियों के बीच चुनावी रंजिश के कारण विवाद हो गया। इसके बाद दोनों में जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई।
आसपास के रहने वाले लोग दहशत में आ गए। सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। हालांकि फायरिंग और पथराव की घटना में किसी के भी घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। दोनों पक्षाें की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
चुनाव खत्म होने के बाद अब चुनाव की रंजिश का दौर शुरू हो गया है। थाना करहल क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 बाजार मध्य से सदस्य पद के प्रत्याशी रामकृष्ण उर्फ अंकित यादव और असित उर्फ अजीत यादव सिनेमा वाली गली में आसपास ही रहते हैं। दोनों रोजाना एक ही गली से होकर गुजरते हैं। दोनों ही प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर दोनों के बीच रंजिश भी पनप चुकी है। बुधवार सुबह मोहल्ला बगिया निवासी प्रत्याशी अंकित यादव रोज की तरह सुबह करीब 8.30 बजे बच्चे को स्कूली बस में छोड़ने के लिए गली से बाहर मुख्य मार्ग पर जा रहा था। जैसे ही वह गली में आगे निकला तो सामने से अजीत यादव आ गया। दोनों में चुनावी बातों को लेकर गहमागहमी होने लगी।
इस बीच दोनों पक्ष के समर्थक एकत्रित हो गए और विवाद ने तूल पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्ष के लोगों में पहले हाथापाई और फिर पत्थरबाजी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। बाजार की कई दुकानों के शटर बंद कर दुकानदार भाग गए।
सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फायरिंग व पथराव कर रहे लोग भाग गए। बवाल के दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ। घटना के बाद एक पक्ष की ओर से अंकित यादव ने अजीत यादव, जितेंद्र उर्फ पुजारी, हरीश चंद्र उर्फ चरण सिंह, अमन उर्फ भूरा के विरुद्ध उसे व दिलीप यादव को जान से मारने के लिए फायरिंग करने की तहरीर दी।
दूसरे पक्ष के अजीत यादव ने थाने में भी तहरीर दी। इसमेें कहा कि नामजदों ने मेडिकल की पढ़ाई कर रहे उसके छोटे भाई अमन को घेरकर उसकी मारपीट की। पुलिस ने अंकित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अजीत की तहरीर पर अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका है।
सदस्य प्रत्याशियों के बीच फायरिंग और पथराव की घटना के बाद लोगों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोगों की मानें तो चुनाव परिणाम घोषित होने से पूर्व इस तरह की घटना हो रही है। परिणाम आने के बाद तो स्थिति और भी भयावह होगी। प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करनी होगी।
सिनेमा मार्ग पर जिस जगह सदस्य प्रत्याशियों के बीच फायरिंग व पथराव हुआ। उसके आसपास कई कोचिंग सेंटर भी हैं। गनीमत रही वहां कोई छात्र मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। हालांकि फायरिंग-पथराव के बाद स्कूल जा रहे कुछ बच्चे डर की वजह से भाग कर घरों में घुस गए थे। जिस स्कूली बस में अंकित का बच्चा बैठकर स्कूल जाना था। फायरिंग की आवाज सुनकर चालक बस को दौड़ाकर भाग निकला।
एसपी राजेश एस ने कहा कि करहल में प्रत्याशियों के बीच हुई फायरिंग की घटना में थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।