{"_id":"597636dd4f1c1bb4058b47f6","slug":"201500919517-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारे में दिया पशुओं को जहर, सात भैंस मरीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारे में दिया पशुओं को जहर, सात भैंस मरीं
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद बैठी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना में चारे में पशुओं को जहर मिलाकर दे दिया। जिसे खाने से सात भैंस मर गईं। पशु चिकित्सक ने भी इसकी पुष्टि की है। पीड़ित ने रंजिशन पशुओं को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
गांव पुसैना निवासी ओमप्रकाश ने बैंक से करीब 20 लाख रुपये का लोन लेने के बाद गांव में डेयरी खोली थी। रविवार शाम को वह पुत्र के साथ पशुओं को चारा आदि डालने के बाद घर चला गया था। सुबह करीब चार बजे जब पुत्र देव नारायण डेयरी पर पहुंचा तो उसने नौकर से पशुओं को चारा डालने की बात कही। नौकर के साथ जब वह पशुओं को चारा देने गया तो देखा कि डेयरी में बंधी सात भैंस मर चुकी थीं। कुुछ ही देर में पशुओं के मरने की खबर में गांव में फैलते ही डेयरी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
पशु चिकित्सक ने जांच कर बताया कि जहर खाने की वजह से भैंसें मरी हैं। ओमप्रकाश का आरोप था कि रंजिश के चलते किसी ने चारे में जहर मिलाया है। वहीं दबी जुबान से कुछ ग्रामीणों का कहना था कि बैंक का लोन न चुकाना पडे़ इसलिए खुद ही भैंस को जहर देकर मार दिया है। ओमप्रकाश ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।