फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जमीन के विवाद में महिला को गोली मारी, घायल

जमीन के विवाद में महिला को गोली मारी, घायल

Sat, 23 Jun 2018 06:16 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में महिला को गोली मारी,  घायल

विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिबरामऊ रोड पर देवर के साथ बाइक से जा रही महिला पर जमीन के विवाद के चलते नामजदों ने हमला कर दिया। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना करहल के गांव कुम्हेरी निवासिनी प्रीती पत्नी वीरपाल अपने देवर पुष्पेंद्र के साथ शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक द्वारा छिबरामऊ की तरफ जा रही थीं।


उन्होंने बताया कि जैसे ही वह छिबरामऊ रोड पर एमएल भट्टा के पास पहुंची तभी उनके गांव के पांच लोग बाइक से आए और उनके ऊपर फायर कर दिया। इससे महिला के सिर के पिछले हिस्से तथा कंधे में छर्रा लगने से वह घायल हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस के अनुसार उक्त लोगों का जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed