फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सराय नूरमहल के प्रधान समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

सराय नूरमहल के प्रधान समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 Jun 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सराय नूरमहल के प्रधान समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना पचोखरा क्षेत्र में करीब छह माह पूर्व नलकूप पर सो रहे वृद्ध की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान सराय नूरमहल समेत पांच लोगों के विरुद्ध हत्या के एक ही मामले की दूसरी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व में दर्ज कराए गए मामले में आरोपी जेल काट रहे हैं।
विज्ञापन


थाना पचोखरा के गांव सराय नूरमहल निवासी रंजीत सिंह (65) की 25 जनवरी 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के पुत्र रणधौर सिंह ने निर्दोष यादव निवासी गांव रामनगर, सनी, सुखवीर व दिनेश सिंह निवासी गांव सराय नूरमहल और बबलू निवासी गांव शिवसिंहपुर थाना पचोखरा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक आरोपी निर्दोष जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस जांच के बाद न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। गांव की लज्जावती पत्नी स्वर्गीय योगेंद्र सिंह ने जेल काट रहे अपने परिजनों को हत्या के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए पांच अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर न्यायालय ने वृद्ध की हत्या के मामले में गोवर्धन सिंह, ग्राम प्रधान श्रीराम उपाध्याय निवासी गांव सराय नूरमहल, वीनेश यादव निवासी गढ़ी निर्भय, भोला यादव निवासी सराय नूरमल, रामनरेश उर्फ नंगा निवासी मोदीपुर थाना नारखी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लज्जावती के पति की भी वर्षों पूर्व गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें कई आरोपी जेल काट रहे हैं। इंस्पेक्टर मुनीशचंद्र का कहना है कि हत्या के मामले में आरोपी जेल में हैं, एक जमानत पर बाहर है। आरोपियों के बचाव के लिए महिला ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed