फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छेड़छाड़ का विरोध किया तो श्रद्धालुओं को पीटा, बवाल

छेड़छाड़ का विरोध किया तो श्रद्धालुओं को पीटा, बवाल

Thu, 15 Jun 2017 11:16 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध किया तो श्रद्धालुओं को पीटा, बवाल
कासगंज/एटा। कछला गंगाघाट से लौट रही महिला श्रद्धालुओं ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट कर दी। चार महिलाएं गंभीर घायल हैं, उनको हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर श्रद्धालुओं ने सोरों गेट चौराहे पर जाम लगा दिया। रिपोर्ट दर्ज करने पर जाम खोला गया। मामले में एक व्यक्ति को नामजद किया गया है, 14 अन्य के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है। नामजद व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आंवलखेड़ा, आगरा के गांव भद्दगढ़ी से करीब सौ श्रद्धालु कछला गंगाघाट से कलश विसर्जन कर आ रहे थे। सभी दो ट्रैक्टर ट्रालियों और एक बोलेरो कार में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। बताया गया कि बुधवार शाम कछला की ओर आते समय मोटरसाइकिल सवार युवकों ने महिला श्रद्धालुओं पर फब्तियां कसी थीं। तब विरोध पर युवक भाग गए थे।

गुरुवार सुबह लौटते समय गोरहा नहर के पास ट्रैैक्टर ट्राली रुकी तो यहां छेड़छाड़ करने वाले दो युवक महिलाओं को फिर दिखे। महिलाओं ने विरोध जताया तो कहासुनी हो गई। युवक स्थानीय थे और अपने साथियों को बुला लाए।

उन्होंने श्रद्धालुओं से मारपीट कर दी। महिलाओं को भी पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ महिलाओं के कुंडल, चेन भी तोड़ ली गईं। घटना की सूचना देने के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। लेकिन श्रद्धालुओं की सुनवाई करने के स्थान पर उनको कासगंज की ओर भेज दिया गया।

सभी श्रद्धालु सोरों गेट चौराहे पर महिला थाने पहुंचे। जब यहां भी सुनवाई न हुई तो थाने के सामने ट्रैक्टर ट्रालियां रोककर जाम लगा दिया, प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रखा।


सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ, भाजपा नेताओं के कार्रवाई करने का भरोसा देने पर जाम खोला गया। मामले में आशाराम निवासी भद्दगढ़ी आंवलखेड़ा (आगरा) की ओर से नौरंगी लाल निवासी गांव नगला कंचन और 14 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed