फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   11 जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को थमाए गए नोटिस

11 जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को थमाए गए नोटिस

Wed, 03 Apr 2019 11:01 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
11 जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को थमाए गए नोटिस
डेमो - फोटो : SELF
मथुरा। लोकसभा चुनाव में प्रशिक्षण से दूर रहने वाले सात कर्मचारियों को नोटिस देने के बाद अब 11 और जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी नोटिस जारी कर दिया गया है। बुधवार को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की अनुपस्थित पर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों की तैयारी अब अंतिम दौर में पहुंच रही है। प्रथम प्रशिक्षण की प्रक्रिया के बाद अब इसी सप्ताह द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है। इस दौरान प्रशिक्षण या फिर कार्य के प्रति लापरवाही बरत रहे अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सात कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस दिया था, यह संख्या अब 11 हो गई है। इसमें जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय कुमार वेटरनेरी विवि, योगेश शर्मा पीएमवी पालीटेक्निक, डॉ. रंजन सिंह पशुपालन विभाग, महाराज सिंह, एक्सईएन जल निगम, अरविंद सिंह सिरोही स्वास्थ्य विभाग,
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक गुप्ता वन विभाग, दीपक कुमार खंडीय लेखाधिकारी पीडब्ल्यूडी, वीरेंद्र प्रताप सिंह व्यापारकर, डॉ. विवेक कुमार अधिशासी अभियंता गोकुल बैराज, संजय कुमार आईओपी वृंदावन का नाम शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि नोटिस का जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed