फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राशन बेचते ग्रामीणों ने डीलर को पकड़ा

राशन बेचते ग्रामीणों ने डीलर को पकड़ा

Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
राशन बेचते ग्रामीणों ने डीलर को पकड़ा
राशन पकड़ा - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। ग्राम सभा रठेह के कोटा डीलर को ग्रामीणों ने राशन बेचते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। तो उन्होने मौके पर पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के लिए भेजा। मगर कार्रवाई के बजाय पूर्ति निरीक्षक ने राशन को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक पर रिश्वत लेकर राशन छोड़ने का आरोप लगाया। वहीं अधिकारी ने लगाए जा रहे आरोपों से इंकार किया है।

ग्राम सभा रठेह में कोटा डीलर अनीसा बेगम का पुत्र राशन आदि का वितरण करता है। सोमवार को रठेह स्थित राशन की दुकान से करीब 20 बोरी गेहूं से लदी एक पिकअप कुसमरा की ओर जाते देख ग्रामीणों ने पीछा शुरू कर दिया। डीएम व एसडीएम किशनी को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन


चुनाव कार्य में व्यस्त होने के चलते एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन को कुसमरा जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी बीच ग्रामीणो ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस ने कुसमरा मंडी में जाकर वाहन को पकड़ लिया। इस बीच पूर्ति निरीक्षक भी वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्ति निरीक्षक ने कार्रवाई करने की बजाय मामले को रफा-दफा करते हुए चालक परिचालक को पकडे़ गए राशन को दूसरी बोरियाें में भरने के निर्देश दिए। ग्रामीणो का आरोप है कि रिश्वत लेकर सरकारी खाद्यान को छोड़ दिया गया।


शिकायतकर्ता सुग्रीव सिंह, नारायण दत्त, सुरेश ठाकुर, सुरेंद्र दिवाकर आदि ने मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है। वहीं जब इन आरोपों के बारे में पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन से बात की गई। तो उन्होने बताया कि मैने सारा राशन भली प्रकार से चेक किया। कुछ बोरियां सरकारी थी। परंतु उनकी सिलाई हाथ से की गई थी।

पूछने पर बताया गया कि वह उन लोगों के खेत का गेहूं था। सरकारी बोरियां तो कहीं से भी खरीदी जा सकतीं हैं। उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed