फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फर्जी बीएड डिग्रीधारकों के बर्खास्तगी के आदेश से हड़कंप

फर्जी बीएड डिग्रीधारकों के बर्खास्तगी के आदेश से हड़कंप

Sun, 29 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
फर्जी बीएड डिग्रीधारकों के बर्खास्तगी के आदेश से हड़कंप
विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। आगरा विश्वविद्यालय से बीएड की फर्जी डिग्री के सहारे शिक्षक बनने वाले शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। अदलात के निर्देश के बाद इन शिक्षकों को बर्खास्त करने के निर्देश शासन ने जारी कर दिए हैं। शासन की सीडी जनपद में भी पहुंच चुकी है। इसका अवलोकन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीएड सत्र 2004-05 में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से बड़ी संख्या में आवंटित सीटों से अधिक अभ्यर्थियों को बीएड की डिग्री प्रदान कर दी गई है। मामले की जांच पिछले दो साल से एसआईटी कर रही थी। मामले को उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी गई।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार को प्रदेश भर में 4570 अभ्यर्थियों की बीएड की डिग्री फर्जी मानते हुए बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट का निर्णय आने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। शासन के निर्देश पर विभाग द्वारा फर्जी बीएड डिग्री वाले शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची की सीडी सभी जनपदों में भेजी गई है। सीडी प्राप्त होने के बाद अब जनपद में कितने शिक्षक इसके दायरे में है। इसका पता लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि मंगलवार तक जनपद में फर्जी बीएड डिग्री धारकों की संख्या का पता लगा लिया जाएगा।



बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर भेजी गई सीडी से जनपद के शिक्षकों की संख्या पता लगाई जा रही है। इसमें कुछ समय लगेगा। स्थिति स्पष्ट होते ही फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed