फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ताजमहल के पूर्वी गेट पर बम की सूचना से हड़कंप

ताजमहल के पूर्वी गेट पर बम की सूचना से हड़कंप

Tue, 24 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल के पूर्वी गेट पर बम की सूचना से हड़कंप
आगरा । ताजमहल के पूर्वी गेट पर सोमवार रात सवा नौ बजे बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर सर्किल के तीनों थानों की पुलिस फोर्स और बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) पहुंचा। पुलिस ने ताज और आसपास का इलाका खंगाल डाला। छानबीन में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तब पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार रात सवा नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि ताज के पूर्वी गेट के पास बम रखा हुआ है। इसके बाद फोन कट गया। इस सूचना पर एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह, सीओ उदयराज सिंह सहित सर्किल की थाने का पुलिस फोर्स पहुंच गया। बाद में बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता को भी बुला लिया। पुलिस ने ताज के पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट, दक्षिणी गेट, दशहरा घाट पर तलाशी की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके अलावा आसपास के इलाके में भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

मेहताब बाग में भी चेकिंग की गई। ताज के अंदर चेकिंग के लिए एक टीम अलग से लगाई गई। रात तकरीबन 12 बजे तक पुलिस ताजमहल और उसके आसपास के इलाके में चेकिंग कर रही थी। जिस नंबर से फोन आया था, वह स्विच आफ हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि सूचना फर्जी निकली है। कॉल किसने की और क्यों किया, इसके पीछे क्या मकसद था? इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी की शरारत तो नहीं?
पुलिस का कहना है कि बम की सूचना देकर किसी ने शरारत की है। फोन स्विच आफ करने के पीछे भी यही लग रहा है। हालांकि पुलिस कॉल करने वाले की डिटेल निकाल रही है।
पर्यटक भी सहमे
ताजमहल के आसपास रात के समय बड़ी संख्या में पर्यटक रहते हैं। पुलिस की चेकिंग से पर्यटक सहम गए। हालांकि पुलिस ने किसी तरह की सूचना की जानकारी उन्हें नहीं दी। पुलिस चेकिंग करती रही।

शहर में पहले भी आए काल
शहर में पहले भी कई बार बम की सूचना फोन करकेऔर पत्र भेजकर दी जा चुकी है। स्कूलों में बम की धमकी दी जा चुकी है। इसके अलावा ट्रेन उड़ाने की धमकी कई बार मिल चुकी हैं। मगर, फोन करने और पत्र भेजने वालों का पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed