फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला और उसकी बेटी को पीटा, कपड़े फाड़े

महिला और उसकी बेटी को पीटा, कपड़े फाड़े

Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
महिला और उसकी बेटी को पीटा, कपड़े फाड़े
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला व उसकी पुत्री के साथ पड़ोसी युवक ने मारपीट की। इस दौरान इनके कपडे़ भी फाड़ दिए। चीख-पुकार पर गांववाले दौड़े, तो मां-बेटी वहां से भाग सकीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचा सहित पकड़ लिया है। बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम को खेत से घर जा रही महिला व उसकी पुत्री को गांव निवासी एक युवक ने अपने दोस्त के साथ पकड़कर बेरहमी से पिटाई की। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ डाले।
विज्ञापन


मामले में पीड़िता ने थाने जाकर गांव के रहने वाले रोशन और एक अन्य गांव निवासी गिरंद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में गांव निवासी रोशन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी रोशन की गिरफ्तारी को दबिश दी। रात में ही पुलिस ने तमंचा व दो कारतूस सहित उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और पुत्री के साथ मारपीट व कपडे़ फाड़ने के मामले में पुलिस पर असली आरोपी को थाने से छोड़ देने के आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला के परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस एक आरोपी राजू को रात को पकड़ कर थाने लाई थी। पर, उसे रात को ही थाने से छोड़ दिया गया।


उसकी जगह उसके भाई रोशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि उन्होंने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। किसी को थाने से नहीं छोड़ा गया। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed