{"_id":"5a26dc194f1c1b001c8b7013","slug":"171512496153-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की नौ बाइक सहित पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की नौ बाइक सहित पांच लोग गिरफ्तार
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
bike theft gang
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वाट टीम ने रेलवे क्रासिंग के पास बबूल की झाड़ियों में छिपाकर रखी गईं चोरी की नौ बाइकें बरामद की हैं। टीम ने पांच वाहन चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस द्रौरान दो आरोपी भागने में सफल हो गए। मंगलवार को आरोपियों को जेल भेजा गया है।
सोमवार देर शाम सूचना पर स्वाट टीम इंचार्ज दिवाकर सिंह ने भांवत चौराहा पर टीम को साथ लेकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, मगर दोनोें भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर पकडेे़ गए दोनों युवकों ने अपने नाम नील उर्फ अंकित और ओमवीर यादव निवासी गांव बखतपुर थाना किशनी बताया। टीम ने जब युवकों से कड़ाई से पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बाइक चोरी करते हैं। उनके पांच साथी अभी भी रेलवे क्रासिंग से करीब 300 मीटर की दूरी पर आठ बाइकों के साथ मौजूद है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद स्वाट टीम ने रेलवे क्रासिंग के समीप दबिश देकर तीन वाहन चोरों को दबोच लिया। पूछताछ में पकडे़ गए वाहन चोरों ने अपने नाम अमित कुमार निवासी नगला अहेर किशनी, शिवम निवासी गांव राजलपुर थाना एलाऊ व तीसरे ने अपना नाम दिलशाद अहमद निवासी गांव पहाड़पुर थाना एलाऊ बताया।
उन्होंने बताया कि उनके भागे हुए साथियों के नाम मोहन यादव निवासी गांव नगला जसी थाना किशनी और मोहित यादव निवासी गांव राजलपुर थाना एलाऊ हैं। देर रात स्वाट टीम ने भागे हुए आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। मगर पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग सकी।
मंगलवार को गिरफ्तार वाहन चोरों को लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा गया। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वाहन चोरों के भागे हुए साथियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हेें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।