फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पुलिस ने पांच जेबकतरे पकड़े

पुलिस ने पांच जेबकतरे पकड़े

Sat, 30 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पांच जेबकतरे पकड़े
पुलिस (सांकेतिक चित्र) - फोटो : demo
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शीतला देवी मंदिर परिसर से लोगों की जेब काट रहे पांच जेबकटों को पकड़ लिया। एक महिला की चेन तोड़ कर भाग रहे चोर को पकड़ने के बाद महिला की चेन वापस लौटा दी। महिला की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


नवमी के चलते माता शीतला देवी मंदिर में प्रतिदिन हजारों की तादाद में श्रद्वालु पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को नवमी पर मंदिर में काफी भीड़ होने के साथ ही जेबकट भी सक्रिय रहे। एक महिला की चेन तोड़कर भाग रहे चोर को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


उसके पास महिला से छीनी गई चेन बरामद हुई। महिला से जब तहरीर देने की बात कही तो उसने कार्रवाई से इंकार कर दिया। सादा वर्दी में परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों ने करीब 10 से अधिक जेबकटों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस पकडे़ गए संजय और विजय निवासी मोहल्ला कटरा, राजेश निवासी बड़ा चौराहा, करन महमूद नगर और राहुल निवासी अग्रवाल मोहल्ला से पूछताछ कर रही थी। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि पर्व को देखते हुए कई पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में तैनात किया गया था। जो चोरों व जेबकटों पर निगरानी रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed