फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कृषि यंत्र मरम्मत केंद्र की आड़ में बन रहे थे तमंचे

कृषि यंत्र मरम्मत केंद्र की आड़ में बन रहे थे तमंचे

Thu, 28 Sep 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
कृषि यंत्र मरम्मत केंद्र की आड़ में बन रहे थे तमंचे
बरामद तमंचे - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने बुधवार रात को जसराना रोड स्थित एक कृषि यंत्र मरम्मत केंद्र की दुकान में छापेमारी कर अवैध असलाह बना रहे युवक को गिरफ्तार किया है। केंद्र में तमंचा बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस ने कई निर्मित-अर्धनिर्मित असलहे और उपकरण बरामद किए हैं।

थाना पुलिस को बुधवार रात करीब दो बजे जसराना रोड स्थित शर्मा कृषि यंत्र मरम्मत केंद्र में तमंचा बनाने की सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष एसआर गौतम ने पुलिस बल के साथ केंद्र पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर वहां तमंचा बना रहा युवक वहां से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक शर्मा बताया। पुलिस ने कई निर्मित-अर्धनिर्मित असलहे और उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में पकडे़ गए आरोपी ने बताया कि वह तमंचा बनाकर आसपास क्षेत्र में सप्लाई करता है। गुरुवार को लिखापढ़ी करने के बाद आरोपी को चालान कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक शर्मा करीब 15 वर्ष पूर्व भी असलाह बनाने की फैक्ट्री संचालित करते हुए पकड़ा गया था। कई महीनों जेल में गुजारने के बाद वह जमानत पर रिहा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed