{"_id":"59aafea04f1c1b736a8b46a4","slug":"171504378528-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जलने से बिजली और पानी को तरसे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर जलने से बिजली और पानी को तरसे लोग
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर व्यस्त मार्ग पर शुक्रवार रात अंधेरे का फायदा उठाकर चोर चालू सप्लाई में ट्रांसफार्मर का बाल्व खोलकर 250 लीटर तेल चोरी कर ले गए। सुबह ट्रांसफार्मर से धुंआ निकलने पर कर्मचारियों ने मौके जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर जल चुका था और तेल भी गायब था।
जलेसर रोड स्थित बर्फखाना चौराहे पर 630 केवी के ट्रांसफार्मर से बर्फखाना चौराहे, गांधीनगर, आर्यनगर पजाबा तक बिजली की सप्लाई होती है। शुक्रवार देर रात चोर सप्लाई चालू होने के बावजूद ट्रांसफार्मर के नीचे लगा बाल्व खोलकर 250 लीटर तेल चोरी कर ले गए। बिना तेल के ट्रांसफार्मर सुबह चार बजे तक चलने के बाद उसमे से धुआं निकलने लगा।
ट्रांसफार्मर में जोरदार फाल्ट होते ही क्षेत्र की बिजली गुल होने से अंधेरा पसर गया। बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। घंटों बिजली नहीं आने पर लोग एसएन बिजलीघर पहुंच गए। कर्मियों ने ट्रांसफार्मर चेक किया तो तेल चोरी होने के अलावा ट्रांसफार्मर जल चुका था।
विज्ञापन
एसडीओ ने घटना के संबंध में एसई और एक्सईएन को जानकारी दी। सुबह से शाम तक बिजली नहीं होने से परेशान रहे। इनर्वटर ठप हो गए। इसके बाद निगम ने मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवा कर शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल कराई।
सीसीटीवी कैमरा खोजने में जुटे कर्मचारी
विद्युत ट्रांसफार्मरों से लगातार तेल चोरी होने पर प्राइवेट कर्मियों पर विभाग के शक की सुई घूम रही है। इससे पहले इंडस्ट्रियल एरिया के तीन ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हो चुका है। व्यस्त मार्ग पर 250 लीटर तेल चोरी होने पर निगम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहा है। निगम ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।