{"_id":"597230844f1c1baf3c8b4574","slug":"171500655748-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फेल, दहशत में घिर रहा बाजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस फेल, दहशत में घिर रहा बाजार
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस फेल हो चुकी है। आए दिन होने वाली वारदातों ने पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। होलीगेट जैसे इलाके में वारदात होना साफ बता रहा है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ रह नहीं गया है। क्योंकि जो भी वारदातें हो रही हैं वह वहीं हुई हैं जहां आसपास पुलिस तैनात रहती है।
शुक्रवार को बुकसेलर से साढ़े चार लाख की लूट से शहर का बाजार फिर दहशत में घिर गया है। वारदात भले ही आर्य समाज रोड की बताई जा रही है लेकिन यह इलाका होलीगेट से बामुश्किल 30 मीटर ही दूर है।
होलीगेट पर पुलिस भी तैनात रहती है। लुटेरे को पुलिस का तो डर था ही नहीं। अगर डर होता तो इतने व्यस्ततम इलाके में वारदात करने से पहले उसके हाथ जरूर कांपते। पुलिस का निजाम जरूर बदल रहा है लेकिन बदमाशों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिस तरह से घटनाएं पहले हो रही थीं उसी तरह से अब हो रही हैं।