फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सराफा हत्याकांड में दो और बदमाश पकड़े

सराफा हत्याकांड में दो और बदमाश पकड़े

Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सराफा हत्याकांड में दो और बदमाश पकड़े
भोगांव (मैनपुरी)। सराफा व्यापारी राजेश वर्मा हत्याकांड के खुलासे के लिए गुरुवार को देर रात तक दबिश का दौर जारी रहा। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं काफी माल भी बरामद हुआ है। हत्याकांड का खुलासा न होने पर आठवें दिन भी बाजार बंद रहे। जबकि अन्य व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संदेश भेज वारदात का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सराफा व्यापारी राजेश वर्मा की आठ जून की रात लगभग आठ बजे लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश उनसे लाखों के आभूषण और नकदी लूट ले गए थे। खुलासे के लिए एसटीएफ के अलावा फिरोजाबाद, आगरा एवं आधा दर्जन जिलों की स्वाट टीमों के साथ ही जिले ही नहीं प्रदेश के तेज तर्रार अधिकारी लगाए गए थे। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने चार लुटेरों और लूट का माल खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया था। वहीं गुरुवार को पुलिस ने दो अन्य बदमाशों के अलावा एक अन्य सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उक्त सराफा कारोबारी ने भी लूट का माल खरीदा था।
विज्ञापन


वारदात का पुलिस द्वारा खुलासा न करने के कारण सराफा व्यवसायियों एवं अन्य कारोबारियों में रोष है। नगर के व्यापारी राजेंद्र गुप्ता, धनवेश यादव, सुधीर वर्मा, नितिन उमेश शिवशंकर वर्मा, सुरजीत सिंह, राजेंद्र सोनी, सुनील राजपूत, दिलीप गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, आशीष तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संदेश भेजकर घटना का शीघ्र खुलासा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों का अनशन पांचवें दिन भी जारी
भोगांव। राजेश वर्मा हत्याकांड का खुलासा न होने पर परिवारीजनों का क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उनके समर्थक भी अनशन पर बैठे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक घटना का खुलासा नहीं हो जाता तब तक अनशन जारी रहेगा।


मालूम हो कि नगर के समाजसेवी एवं पूर्व सभासद गिरजाशंकर वर्मा के पुत्र राजेश वर्मा की आठ जून को बदमाशों ने लूट करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्रमिक अनशन के पांचवें दिन बदन सिंह मस्ताना, अनूप अग्निहोत्री, राजीव कुमार, मोहम्मद मुईनुद्दीन, मोहम्मद फिरोज, सर्वेश कुमार मिश्रा, संजीव कुमार गुप्ता, सोबरन सिंह शाक्य, मंजीत कुमार वर्मा, श्रीचंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed