फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तिहाड़ जेल से लाए गए आरोपी को स्पेशल जज ने लौटाया

तिहाड़ जेल से लाए गए आरोपी को स्पेशल जज ने लौटाया

Sat, 19 May 2018 06:08 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल से लाए गए आरोपी को स्पेशल जज ने  लौटाया
मैनपुरी। तिहाड़ जेल से लाए गए थाना एलाऊ क्षेत्र के दुष्कर्म के एक आरोपी को स्पेशल जज डकैती ने कस्टडी में लिए बिना ही लौटा दिया। थाना एलाऊ पुलिस को फटकार लगाई। पुलिस की लापरवाही के संबंध में एसपी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। थाना एलाऊ क्षेत्र के रामनगर निवासी शिवकुमार यादव ने वर्ष 2012 में थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी गांव से गायब हो गया। पुलिस ने उसको पकड़ने की कोई कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने वर्ष 2014 में आरोपी के खिलाफ अदालत से वारंट ले लिया। इसके बाद पुलिस चुपचाप बैठ गई। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से लाने की कोशिश भी नहीं की। पुलिस इस वारंट के आधार पर शिवकुमार को दिल्ली से मैनपुरी लाई। पुलिस ने उसको स्पेशल जज डकैती आनंद कुमार सिंह की अदालत में पेश किया। आरोपी को पेश करने के दौरान पुलिस ने अदालत में कागजात भी प्रस्तुत नहीं किए। पुलिस की लापरवाही पर स्पेशल जज ने फटकार लगाई। एसपी को पत्र लिखकर संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


थाना एलाऊ पुलिस ने शिवकुमार के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर पहले छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट लिखी। बाद में पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने लूट और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ तक नहीं की। बिना पूछताछ किए ही अदालत से वारंट भी ले लिया। शिवकुमार यादव दिल्ली में टैक्सी चलाता था। उसे दिल्ली में एक विदेशी लड़की के साथ दुष्कर्म करने में आजीवन कारावास हो चुकी है। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। शिवकुमार को अदालत में पेश करने के दौरान एलाऊ पुलिस ने कागजात पेश नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed