{"_id":"5a2d6d9f4f1c1bca678c0b8a","slug":"161512926623-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोआपरेटिव के सचिव पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोआपरेटिव के सचिव पर जानलेवा हमला
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। कर्जमाफी नहीं होना बताकर ऋण पर खाद देने से इंकार करने पर एक व्यक्ति ने रविवार को कोआपरेटिव सोसायटी के सचिव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुत्र और भतीजे के साथ सचिव ने गांव गढेरी में भागकर जान बचाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला रते निवासी राजकुमार क्षेत्रीय सहकारी समिति में सचिव हैं। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे जब वह पुत्र एनोम और भतीजे अर्पित के साथ खेत की ओर जा रहे थे। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उनका रास्ता रोक दिया। धारदार हथियार लेकर आए व्यक्ति ने सचिव से लोन पर खाद देने को कहा।
सचिव ने जैसे ही कहा कि पिछले कर्ज की माफी मंजूर नहीं हुई है। इसलिए लोन पर खाद नहीं मिल सकती। इतना सुनते ही उक्त व्यक्ति ने अपशब्द कहते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बाल बाल बचे सचिव और उनके बेटे, भतीजे ने गांव की ओर भागकर जान बचाई। फोन कर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पहुंची पुलिस ने हमलावर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।