फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रेम विवाह बना जी का जंजाल

प्रेम विवाह बना जी का जंजाल

Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह बना जी का  जंजाल
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : WondersList
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी महिला के लिए प्रेम विवाह जी का जंजाल बन गया है। परिवारीजनों की मर्जी के विरुद्ध जिस युवक से शादी रचाई है अब वह उसके साथ मारपीट करते हुए तलाक लेने की धमकी दे रहा है। शनिवार को थाना कोतवाली में तहरीर देने पहुंची महिला ने न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि सात नवंबर को परिवारीजनों की मर्जी के विरुद्ध मोहल्ला छपट्टी निवासी समीर के साथ शादी की थी। अब वह दहेज में दो लाख रुपये लाने की कह रहा है। शराब पीकर मारपीट करता है। वहीं ससुर भी कह रहे हैं कि तू लड़के को मरवा देगी फांसी लगाकर मर जा।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी पति की तलाश में पुलिस टीम को भेजा मगर वह नहीं मिल सका। पीड़िता का कहना है कि उसने घरवालों की मर्जी के बगैर शादी की है। ऐसे में वह उनके पास भी नहीं जा सकती। अगर आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed