फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खोखा रखने के विवाद में पथराव और फायरिंग

खोखा रखने के विवाद में पथराव और फायरिंग

Sat, 15 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खोखा रखने के विवाद में पथराव और फायरिंग
तनाव के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के पडुआ रोड स्थित नाले के समीप खोखा रखे जाने के विवाद में दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति का देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। एक पक्ष की तहरीर पर ही रिपोर्ट दर्ज होने पर दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में पडुआ रोड स्थित नाले के समीप रात को खोखा रखे जाने को लेकर धीरी सिंह व शाहिद अफरोज के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और पथराव व मारपीट शुरू हो गई। इस बीच विवाद कर रहे लोगों की ओर से फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय दुकानदारों व लोगों में भगदड़ मच गई। जानकारी मिलने के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर भेज दिया गया। पुलिस ने किसी तरह विवाद को शांत कराने के बाद दोनों पक्षों से जानकारी ली।
विज्ञापन


धीरी सिंह ने मुस्लिम पक्ष के लोगों पर जमीन के सामने खोखा रखकर गलत ढंग से कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि इसी विवाद को लेकर घर में पथराव व लूटपाट की गई। वहीं शाहिद अफरोज की ओर से धीरी सिंह पक्ष के लोगों पर फायरिंग मारपीट व जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। वहां शाहिद अफरोज की तहरीर पर पुलिस ने धीरी सिंह, सिलेटी सिंह, लालू, शिवम निवासी पडुआ रोड के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरे पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न होने से धीरी सिंह पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ परमानंद पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति नहीं है। शीघ्र ही दोषियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed