{"_id":"595a81cb4f1c1b531a8b4625","slug":"161499103691-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में मिली लाखों की शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर में मिली लाखों की शराब
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के जासमई चिरावर मार्ग पर रविवार रात कच्चे रास्ते में फंसे कंटेनर में शराब लदी होने की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन बिना तलाशी के ही लौट गई। रात को ग्रामीणों ने ताला तोड़कर लूटपाट की कोशिश की तो कंटेनर में करीब 200 पेटी शराब मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ कर शराब को जब्त कर लिया। वहीं एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
रविवार रात करीब दो बजे थाना पुलिस को सूचना मिली की जासमई चिरावर मार्ग पर एक कंटेनर कच्चे मार्ग पर फंसा हुआ है। उसमें गैर प्रांत से तस्करी कर लाई गई लाखों की शराब भरी हुई है। पुलिसबल घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। वहां जाकर देखा तो कंटेनर में घरेलू सामान भरा हुआ था। इस बीच पुलिस नवीगंज के समीप एक सड़क हादसे की सूचना मिली तो पुलिस कंटेनर में ताला लगाकर वहां से चली गई।
सूत्रों की मानें तो रात में कुछ ग्रामीणों ने लूट के इरादे से ताला तोड़कर सामान निकालना शुरू कर दिया। जब कुछ सामान बाहर निकाला तो कंटेनर के अंदर छिपाकर रखी गई शराब नजर आई। इस बीच सूचना मिलने के बाद एक बार फिर थाना पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों को खदेड़ने के साथ ही कंटेनर में बरामद हुई करीब 200 पेटी गैर प्रांत की देशी शराब जब्त कर ली। एसपी राजेश एस और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल पहुुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष का कहना है कि शराब की गिनती का काम चल रहा है। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों रुपये की है।