फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 prisoners sent to other districts because of factionalism

गुटबाजी के कारण 16 बंदी अन्य जेलों में भेजे

Sat, 30 Jan 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , आगरा
अमर उजाला ब्यूरो , आगरा Updated Sat, 30 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
16 prisoners sent to other districts because of factionalism
जिला जेल में बंदियों की गुटबाजी ने अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। कुख्यात बंदी अपना दबदबा कायम करना चाहते हैं। इसी के चलते 16 बंदियों को दूसरे जनपदों की जेलों में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

इन बंदियों में महेश फौजी, रामदत्त, विक्रम यादव, रंजीत यादव, राहुल चतुर्वेदी, नीशू, अंकित उर्फ टीटू गौतम, गब्बर अब्बास भी शामिल हैं। महेश फौजी और रंजीत यादव में गुटबाजी होने लगी थी। 25 जनवरी को इन बंदियों में विवाद हुआ था। जेल प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत कराया। शुक्रवार को फिर विवाद की नौबत आ गई। इस कारण प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक संत लाल यादव ने बताया कि 16 बंदियों का प्रशासनिक आधार पर मथुरा, इटावा, फीरोजाबाद की जिला जेल और सेंट्रल जेल में भेजा गया है।
विज्ञापन

अफसरों ने किया जेल का निरीक्षण
आगरा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह जिला जेल का निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह तकरीबन 11 बजे एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एएसपी सलमान ताज पाटिल पुलिस फोर्स के साथ जिला जेल पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले बैरकों को चेक किया। बंदियों के सामान की तलाशी ली गई। पाकशाला और हास्पिटल को भी चेक किया। महिला बैरकों की भी तलाशी ली गई। मगर, किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। तकरीबन ढाई घंटे बाद अधिकारी लौट गए। एसपी सिटी ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। बंदियों से भी पूछताछ की। जेल में सब कुछ सामान्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed