फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   जेल में बंद तीन बंदियों में मिले एचआईवी के लक्षण

जेल में बंद तीन बंदियों में मिले एचआईवी के लक्षण

Thu, 04 Apr 2019 11:03 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
जेल में बंद तीन बंदियों में मिले एचआईवी के लक्षण
लोग एड्स को लेकर नहीं हैं जागरूक - फोटो : demo
प्रदीप कुमार यादव
विज्ञापन

मैनपुरी। जिला जेल में निरुद्ध तीन बंदियों में एड्स के लक्षण मिले हैं। तीनों कैदियों को मिनी पीजीआई सैफई से उपचार कराने की सलाह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी है। स्वास्थ्य विभाग काउंसलिंग के जरिए कारण की तलाश में जुट गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल में कैदियों की एचआईवी जांच की। जांच में तीन नए बंदी जो मार्च के महीने में ही जेल में पहुंचे हैं एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के एड्स सलाहकार अंशु पांडेय, एलटी नर सिंह राठौर, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों व जेल प्रशासन को सौंपते हुए पीड़ितों का उपचार मिनी पीजीआई सैफई से कराने को कहा है। शीघ्र ही इन मरीजों को सैफई अस्पताल से उपचार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


तीन में से एक लेता है ड्रग्स
जिला जेल में बंद जो तीन बंदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें से एक ड्रग्स लेता है। टीम ने बताया कि उसे ड्रग्स लेने से ही दूषित सुई के प्रयोग से एचआईवी हुआ है। जबकि दो अन्य बंदियों को अवैध संबंधों में एड्स होने की जानकारी मिली है। इनमें से एक बंदी ने केरल में एक महिला से अवैध संबंध बताए गए हैं। वहीं दूसरे ने करहल क्षेत्र में महिला से संबंध बनाए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बंदी पहले से ले रहे उपचार
जिला कारागार में निरुद्ध दो बंदी पहले ही जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे। इनका उपचार चल रहा है। तीन और बंदियों के पॉजिटिव पाए जाने से जेल प्रशासन भी परेशान है। मामले की रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed