फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Wed, 27 Mar 2019 10:10 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
भाई की चाकू से गोदकर हत्या - फोटो : demo
भोगांव(मैनपुरी)। विवाहेतर संबंधों के चलते मंगलवार की रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सुबह आटा चक्की पर शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं नामजद किए गए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी रवि कश्यप (22) जीटी रोड पर आटा चक्की लगाए हुए था। रवि के गांव की ही महिला से प्रेम संबंध थे। इसके चलते महिला के परिजन रंजिश मान बैठे थे। मंगलवार की रात रवि आटा चक्की पर ही सो रहा था। परिजनों का आरोप है कि रात को आरोपी जमालुद्दीन निवासी गांव तिसारा थाना औंछा और शरीफ खां ने रवि की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को घसीटते हुए करीब 10 मीटर दूर जीटी रोड किनारे झाड़ियों में डाल दिया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह हत्या की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभय नरायन राय पुलिसबल के साथ जांच करने पहुंचे। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम ने भी जांच की। मृतक के भाई रामू कश्यप की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed