फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2019 10:55 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
दस्तावेज - फोटो : demo pic
बरनाहल (मैनपुरी)। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया है। पुलिस ने सरगना और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से फर्जी कागजात, स्टांप आदि सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग में पांच सदस्य और हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव इकहरा का रहने वाला फर्जी दस्तावेज बनाता है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारकर आरोपी ऋषि कुमार (गांव इकहरा) और साथी गांव ककर्रा निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस को लैपटॉप, प्रिंटर, बने अधबने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, सनद, वाहनों की आरसी, आधार कार्ड, एसडीएम करहल की मुहर, नोटरी, कई फोटो मिले। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाने की बात को स्वीकार करते हुए गिरोह के पांच अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी। पकड़ा गया ऋषि कुमार गिरोह का सरगना है। पुलिस ने रविवार को लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा।
जनसेवा केंद्र चलाता था आरोपी

थानाध्यक्ष जेडी सिंह ने बताया कि सरगना ऋषि कुमार चार वर्ष पूर्व गांव में जनसेवा केंद्र चलाता था। वह कंप्यूटर की खासी जानकारी रखता है। वहां उसकी मुलाकात बिजेंद्र से हुई। कुछ समय बाद ही दोनों ने फर्जी दस्तावेज बनाने का काम शुरू कर दिया।


दोनों करीब तीन वर्ष से यह धंधा कर रहे थे। फर्जी मार्कशीट बनाकर मनमाना रुपया वसूलने लगे। बिजेंद्र का काम लोगों को फंसा कर लाना था। पुलिस अब गिरोह के अन्य साथियों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed