{"_id":"5c8a5532bdec2214374a6e81","slug":"15525697419-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करने के बाद बोरे में बंद कर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या करने के बाद बोरे में बंद कर फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। युवक की हत्या के बाद शव बोरे में भरकर फेंक दिया गया। दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ला गाड़ीवान में शव बरामद किया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शनाख्त नहीं हो सकी।
कोतवाली पुलिस को गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि मोहल्ला गाड़ीवान में हरदौल आश्रम के पास बोरे में किसी का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
घटनास्थल पर जमा हो चुकी भीड़ को हटवाने के बाद पुलिस ने जब पानी भरे गड्ढे में पड़े बोरे को खोला तो उसमें करीब 35 वर्षीय युवक का कई दिन पुराना शव पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों से पुलिस ने पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई कुछ भी जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
मृतक कौन है इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। लोगों का कहना है कि मृतक कहीं बाहर का रहने वाला है, वह किसी के घर आया होगा। वहां उसकी हत्या कर दी गई।