फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नगरिया में दूल्हा व रिश्तेदारों को बनाया बंधक

नगरिया में दूल्हा व रिश्तेदारों को बनाया बंधक

Thu, 07 Mar 2019 11:22 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
नगरिया में दूल्हा व रिश्तेदारों को बनाया बंधक
दूल्हा - फोटो : demo pic
मैनपुरी। मोहल्ला नगरिया में एक लड़की की बरात आने से एक दिन पहले ही दूल्हे की पोल खुल गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने फोन कर दूल्हे व उसके परिजनों को बुला लिया। घर आते ही सभी को बंधक बना लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी के साथ मारपीट भी की गई। मोहल्ले में इतना सब कुछ होता रहा, पुलिस को भी सूचना दी गई। मगर समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगरिया निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की बरात शुक्रवार को एटा की कांशीराम कालोनी जाटवपुरी से आनी थी, मगर बुधवार को एक महिला दुल्हन के घर दो बच्चों के साथ पहुंच गई। उसने बताया कि दूल्हे के साथ वह करीब दो साल से रह रही है।
विज्ञापन


उसके दो बच्चे भी हैं। वह धोखा देकर शादी रचा रहा है। दूल्हे की पोल खुलने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। दूल्हा व उसके पिता को फोन कर घर आने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद दुल्हा व परिजन वहां आ पहुंचे। वहां पहुंचते ही महिला व बच्चों को देख वह हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन के परिजनों ने जब कलई खुलने की जानकारी दी, तो दूल्हा उसके साथ आए लोगों ने भागने की कोशिश की। मगर लोगों ने उन्हें पकड़ने के बाद जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान दूल्हे के साथ आए कुछ लोग वहां से निकल भागे। गुरुवार शाम तक दूल्हा व परिवार के ताऊ घर में ही बंधक थे। पुलिस को भी सूचना दी गई, मगर समाचार लिखे जाने तक कोई भी नहीं पहुंचा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष के बीच समझौता के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed