फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मेरठ, दिल्ली, रोहतक के ध्यानार्थ

मेरठ, दिल्ली, रोहतक के ध्यानार्थ

Wed, 23 Jan 2019 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
मेरठ, दिल्ली, रोहतक के ध्यानार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आगरा। यूपी और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर सिकंदरा से 50 हजार के इनामी अपराधी अमित उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। वह हरियाणा के रोहतक के सांपला से हत्या के मामले में फरार चल रहा था। मूल रूप से बागपत के रमाला के सूप गांव का रहने वाला है। सिकंदरा में राहुल चौधरी उर्फ सुल्तान नाम से किराए पर रह रहा था।
सिकंदरा में उसका मित्र रवि भारद्वाज रहता है। उसी की मदद से वह यहां पर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि वह हरियाणा के सक्रिय छज्जू गैंग का शूटर है। गैंग के लिए हत्या करता है। उसने सांपला में 2010 में हत्या की थी। उसी मामले में फरार चल रहा था। नौ साल में कुछ समय दिल्ली और हरियाणा में रहा। बाद में आगरा आ गया। यहां रवि भारद्वाज ने उसे किराए पर कमरा दिला दिया। उसने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया था। उसने यहीं पर सुल्तान के नाम से ही वोटर कार्ड बनवा लिया था। उसके खिलाफ और भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

छोटू ने सिकंदरा में जमीन पर कब्जे करने शुरू कर दिए थे। उसने अपने साथ दबंग किस्म के लोगों को जोड़ लिया था। खाली पड़े प्लॉट पर कब्जे करना और फिर खाली करने के बदले पैसा लेना उसका धंधा हो गया था। उसने सिकंदरा में ही एक फ्लैट पर कब्जा कर लिया था। छोटू ने लंबे समय तक अपने गिरोह के सदस्यों से बात नहीं की। अब करने लगा था। इसी से वह एसटीएफ के सर्विलांस के जाल में फंस गया। उसे घेराबंदी कर मंगलवार शाम को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed