फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   उस्मानपुर में बाराती-घराती फूड प्वाइजनिंग का शिकार

उस्मानपुर में बाराती-घराती फूड प्वाइजनिंग का शिकार

Fri, 22 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
उस्मानपुर में बाराती-घराती फूड प्वाइजनिंग का शिकार
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में आई बारात फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई। बारातियों के साथ ही घरातियों तक की हालत खराब हो गई। उल्टी-दस्त होने के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। गुरुवार देर रात पूरी बारात शिकोहाबाद लौट आई। बीमार बारातियों का उपचार शिकोहाबाद तो किसी ने फिरोजाबाद सरकारी अस्पताल, प्राइवेट ट्रामा सेंटर में ही कराया है। हालांकि बारातियों की हालत ठीक होने के बाद दोबारा दूल्हा गांव में पहुंचा और रस्म अदायगी हुई।
विज्ञापन


गांव नगला दिलशाह तिलि यानी निवासी लोकेंद्र यादव के पुत्र रमन की शादी जसराना थाना के ग्राम उस्मानपुर निवासी मीना के तय हुई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे तक नाश्ता और बारात चढ़ाने के बाद भोजन भी कराया। भोजन करने के साथ ही बारातियों की हालत खराब होने लगी।
विज्ञापन


चक्कर-उल्टी होने लगी। फिर क्या था पूरी बारात बस में भरकर उपचार कराने के लिए ही सीधे शिकोहाबाद सीएचसी पहुंचे। रात करीब 1.30 बजे एक साथ करीब बस भरकर पहुंचते वहां तैनात चिकित्सक दंग रह गए। तत्काल ही सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद फिरोजाबाद रेफर किया। कुछ को प्राइवेट अस्पताल में ले गए। ट्रॉमा सेंटर में अफरातफरी मची रही। सीएमएस को कॉल करने के बजाय खुद ही डा. हंसराज, फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार, संविदा स्टाफ गौरव, भूपेश ने एंबुलेंस से उतरते ही उपचार देना शुरू कर दिया। सुबह सात बजे बाराती रिलीज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालत खराब होने वालों में दुल्हे के पिता लोंकेंद्रपाल सिंह यादव (45), भाई सचिन, चाचा लोकेश यादव (43), चाचा का लड़का शोभित (10) यश (8), दुल्हा के फूफा यादव कालोनी शिकोहाबाद निवासी श्यामवीर (30), एटा जिले के फफोतू निवासी रवि (18), यादव कालोनी शिकोहाबाद निवासी जीजा सत्यवीर यादव, दूल्हा के दोस्त बरनाहाल निवासी गुलशाद (17) आसिफ (20), मोहम्मद तालिब(19), नगला दिलशाह के पवन (12) , राम उर्फ योगेंद्र (13) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दुर्बीन सिंह, बेटू राजेश कुमार, ललोरी, सोमपाल को प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

हरिओम (40), अजय कुमार, रमेश, राजकुमार, संतोष, राममनोहर आशीष, अजय, हीरा, मोहित, अजय, रवि, श्यामवीर, यश, कैलाश, गजेंद्र, आसिफ, सालिक, शोभित, अमित कुमार, ऋषभ, बादल, रामवीर, रमेश, पुष्पेंद, राम सिंह को जिला अस्पताल लाए हैं।

उस्मानपुर के लोगों का कहना है बारात के लिए तैयार खाना जिस-जिस बाराती-घराती ने खाया उसकी ही हालत खराब हुई। दुल्हन मीना देवी सहित उसके कई परिजनों की भी हालत खराब हो गई है। दुल्हन का भाई मुनीष, बहन का लड़का अंकित, अंकुश, सौरभ, नैना हिमांशी, रामनरेश, गिरीश चंद्र, रामबाबू का पाढ़म में उपचार चला। लड़की के मामा रक्षपाल सिंह का एटा, महेंद सिंह का उपचार पाढ़म में चल रहा है। रमन और मीना की शादी शुक्रवार दोपहर तीन बजे हो सकी।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के निर्देशन में टीम समारोह स्थल पर पहुंची और वहां से रिफाइंड, लाकी की बर्फी, कद्दू की सब्जी, रायता सहित अन्य खाद्य सामग्री के छह नमूने लिए।


गांव उस्मानपुर में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर सीएमओ डा. एसके दीक्षित, तहसीलदार जसराना ने निरीक्षण किया। गांव में घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट बटवाए गए। खाद्य निरीक्षक को शादी में दूध, पनीर की आपूर्ति करने वाले विक्रेताओं के यहां जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed