{"_id":"5a8db16a4f1c1b514a8ba8dd","slug":"151519235434-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित मांस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांव दिवन्हपुर साहनी में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंधित मांस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी होने के बाद क्षेत्रीय लोग थाने के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव दिवन्हपुर साहनी में गोकशी किए जाने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस सतर्क हो गई। इंस्पेक्टर समरेश सिंह पुलिस बल के साथ बताए गई जगह के लिए रवाना हो गए। बताए गए स्थान पर पहुंचने पर पता चला कि प्रतिबंधित मांस को लेकर लोग वहां से चले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हेें पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। गांव जिजई के पास कांशीराम कालोनी के समीप पुलिस ने मारुति वैन को घेर कर रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी मेें दो बोरियों में करीब 40 किलो प्रतिबंधिम मांस बरामद हुआ। पुलिस गाड़ी में मौजूद सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर मय वाहन सहित थाने ले गई।
इस दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम अखिलेश खां निवासी गांव भैंसापुर किशनी, जबरील मोहम्मद, दीन मोहम्मद गांव छिमारा थाना वैदनटोला इटावा और ताहिर खां निवासी गांव सकरावा थाना सौरिंख कन्नौज बताया। पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद गिरफ्तार गोकशों को जेल भेजा है।