फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नगला वीरे गांव में दो घंटे तक चली गोलियां, दहशत

नगला वीरे गांव में दो घंटे तक चली गोलियां, दहशत

Sat, 14 Oct 2017 11:20 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
नगला वीरे गांव में दो घंटे तक चली गोलियां, दहशत
demo pic
कुर्रा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला वीरे में शनिवार की सुबह जमीन कब्जे के विवाद में प्रधान और पूर्व प्रधान के पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इनके बीच करीब दो घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही। इस दौरान दो युवक जख्मी हो गए। इनमें एक युवक की हालत गोली लगने से गंभीर बनी हुई है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



गांव नगला वीरे निवासी रिंकू यादव ने कुछ समय पूर्व एक विवादित जमीन का सौदा किया था। शनिवार सुबह वह इसी जमीन पर मेड़बंदी कर रहा था। तभी उदयवीर कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गया। जमीन कब्जे को लेकर दोनों में कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक तक दोनों ओर से कई चक्र गोलियां दागी गईं।
विज्ञापन


गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। डर के मारे गांव के लोग घरों में कैद हो गए। अनहोनी की आशंका से सहमे किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पर, पुलिस भी काफी देर बाद मौके पर पहुंची। उधर, फायरिंग के दौरान गोली लगने से रिंकू घायल हो गया। जबकि लाठी-डंडे के हमले में वीपी यादव को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर फायरिंग कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने रिंकू पक्ष के वीपी यादव और दूसरे पक्ष के प्रभाष को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष पूर्व प्रधान है तो दूसरा वर्तमान प्रधान पक्ष है। दोनों के बीच रंजिश चल रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed