फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संदिग्ध हालात में सिपाही को लगी गोली

संदिग्ध हालात में सिपाही को लगी गोली

Fri, 13 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में सिपाही को लगी गोली
firing in marriage
दन्नाहार (मैनपुरी)। कीरतपुर चौकी में तैनात सिपाही शुक्रवार दोपहर हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। एसओ घायल सिपाही को साथी कर्मियों के साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक को बताया कि रायफल साफ करते समय गोली चलने से हादसा हुआ है। प्राथमिक उपचार के बार सिपाही को सैफई रेफर किया।
विज्ञापन


आगरा की राजकीय कॉलोनी निवासी नरेंद्र यादव थाना दन्नाहार क्षेत्र की कीरतपुर चौकी पर तैनात है। पूर्व में वह पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान का गनर भी रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे जब वह चौकी पर था। तभी गोली चलने की आवाज सुनकर साथी सिपाही वहां पहुंचे।
विज्ञापन


नरेंद्र के हाथ से खून बह रहा था। सूचना मिलते ही पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश मीणा ने सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचकर सीओ सिटी राकेश पांडेय ने भी सिपाही से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि सिपाही शराब के नशे में भी था। सीओ सिटी ने बताया कि रायफल साफ करते समय गोली लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिपाही नरेंद्र पर पूर्व में कोतवाली क्षेत्र की आगरा गेट चौकी पर तैनाती के दौरान फालोवर महिला से छेड़खानी के आरोप भी लगे हैं। जिसके चलते उसे लाइन हाजिर भी किया गया था। तत्कालीन एएसपी दिगंबर कुशवाह के कार्यालय में शराब के नशे में उक्त सिपाही हंगामा भी मचा चुका है।



थाना पुलिस सिपाही को रायफल से गोली लगने की बात कह रही है। जबकि उसके हाथ में गोली आर पार निकल गई है। वहीं जो गोली पंजे को चीरती हुई निकली है। वह छोटी है। बताया जाता है कि रायफल की गोली बड़ी होती है। यही नहीं रायफल की गोली लगने से घाव भी बड़ा होता। इस मामले पर सीओ सिटी ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed