फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मायके से पत्नी नहीं आई तो युवक ने की खुदकुशी

मायके से पत्नी नहीं आई तो युवक ने की खुदकुशी

Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
मायके से पत्नी नहीं आई तो युवक ने की खुदकुशी
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कुरावली (मैनपुरी)। मोहल्ला सुजरई में शुक्रवार को युवक ने नीम के पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस पे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला सुजरई निवासी किताब सिंह के पुत्र अखिलेश उर्फ बंटू का विवाह तीन साल पहले जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव बल्लमपुर निवासी राजबहादुर की पुत्री अनीता के साथ हुआ था। शादी के बाद अनीता ने एक पुत्र को जन्म दिया। अखिलेश ट्रक चालक था। उसकी पत्नी के साथ बनती नहीं थी।
विज्ञापन


लगभग दो माह पहले अनीता मायके चली गई। अखिलेश के बार-बार बुलाने पर पत्नी अनीता नहीं आई तो अखिलेश गुमसुम रहने लगा। शनिवार की रात किसी समय अचानक अखिलेश घर से बाहर निकल गया और मकान से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर पुत्तूलाल के बाग में खड़े नीम के पेड़ से गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह मोहल्लेवासी खेतों की तरफ पहुंचे तो अखिलेश को पेड़ पर लटकते देख उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजवीर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed