फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिजली टीम पर हमला, जेई समेत चार को पीटा

बिजली टीम पर हमला, जेई समेत चार को पीटा

Sat, 30 Sep 2017 05:43 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
बिजली टीम पर हमला, जेई समेत चार को पीटा
विज्ञापन

बकाएदार का कनेक्शन काटने गई थी टीम, बिल बुक फाड़ी, तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा।
दशहरे पर सेठबाड़ा मोहल्ले में बकाए में कनेक्शन काट रहे बिजली वालों पर भीड़ ने हमला कर दिया। जेई समेत चार कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। दुकानदारों ने इंजीनियर से बिल बुक छीनकर फाड़ डाली।

तीन दिन पूर्व सेठबाड़ा होलीगेट में हरीबाबू अग्रवाल का 18 हजार से अधिक बिल बकाया होने पर जेई और बिजली कर्मियों ने बिल जमा कराने को कहा था। न जमा होने पर कनेक्शन काटने के बारे में बताया। बिल जमा न होने पर शनिवार दोपहर को जूनियर इंजीनियर नितिन वर्मा, विशाल सुमन, संविदा कर्मी भरत सविता, मुकेश कुमार, हरीबाबू के यहां पहुंचे और कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटकर जब बिजली कर्मियों की टीम चलने लगी तभी हरीबाबू और उनके आसपास के लोगों ने बिजली टीम पर हमला बोल दिया। बिजली वालों से बिल बुक छीन ली गई और उसे फाड़ दिया। इस मामले में जूनियर इंजीनियर नितिन वर्मा और अन्य ने कोतवाली में दुकानदारों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, सरकारी कार्य में बाधा की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed