फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मनोज गोयल और उसके तेरह गुर्गों पर लगेगा गैंगस्टर

मनोज गोयल और उसके तेरह गुर्गों पर लगेगा गैंगस्टर

Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। तेल माफिया मनोज गोयल और उसके 13 गुर्गों पर गैंगेस्टर लगाने की तैयारी क्राइम ब्रांच ने कर ली है। गुरुवार को हाईवे पुलिस ने पालीखेड़ा निवासी सुजीत प्रधान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं फरार अभियुक्तों की भी धरपकड़ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रिफाइनरी से जालंधर को जाने वाली पाइप लाइन में सेंधमारी करके 100 करोड़ का तेल चोरी किया गया था। 16 फरवरी को पुलिस ने इसका खुलासा किया था। हाईवे पुलिस ने इस मामले में मनोज गोयल समेत 20 लोगों को अभियुक्त बनाया था।
विज्ञापन


इनमें से मनोज समेत पांच जेल में बंद हैं जबकि बाकी अभी तक फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि सुजीत प्रधान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अब मनोज गोयल और उसके 13 गुर्गों पर गैंगेस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर लगेगी गैंगेस्टर
-मनोज गोयल पुत्र घूरेलाल निवासी नेहरू नगर हरीपर्वत आगरा (जेल में)।
-रामहरि पुत्र रामखिलाड़ी जाट निवासी भंकरपुर बसैला राया (जेल में)।
-रवि चौधरी उर्फ रविंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी भंकरपुर बसैला राया (जेल में)।
-कुलदीप पाठक पुत्र देवीचरन निवासी परसौतीगढ़ी सुरीर (जेल में)।

-तरविंदरजीत सिंह उर्फ मिन्नी सरदार पुत्र वीरेंद्र जीत सिंह निवासी 45 बी खंदारी रोड हरीपर्वत, आगरा (जेल में)।
-सुरेश ठाकुर (पूर्व प्रधान) पुत्र सरदार सिंह निवासी जैंत वृंदावन (फरार)।
-कृष्णा पुत्र सुखपाल निवासी चंदनवन हाईवे (फरार)।
-देवू जाट उर्फ देवेंद्र पुत्र शिवप्रसाद निवासी टाऊनशिप (फरार)।
-गोपाल पुत्र भगवानदास शर्मा निवासी अयेरा राया (फरार)।

-विष्णु पुत्र सुखपाल निवासी चंदनवन हाईवे (फरार)।
-रोहित उर्फ छोटू पुत्र हरीमोहन निवासी आगरा (फरार)।
-रवि उर्फ विद्दी पुत्र शमीम निवासी अरुआ, थाना छायसा फरीदाबाद (फरार)।
-गैमा पुत्र सोनियानाथ निवासी अरुआ, थाना छायसा फरीदाबाद (फरार)।
-सुजीत प्रधान पुत्र रघुवीर सिंह निवासी पालीखेड़ा हाईवे।

इन पर लग चुकी है एनएसए
-रामहरि पुत्र रामखिलाड़ी जाट निवासी भंकरपुर बसैला राया (जेल में)।
-मनोज गोयल पुत्र घूरेलाल निवासी नेहरू नगर हरीपर्वत आगरा (जेल में)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed