फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हिरनगांव रेलवे स्टेशन के करीब ट्रेक पर मिला शव

हिरनगांव रेलवे स्टेशन के करीब ट्रेक पर मिला शव

Wed, 23 Aug 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
हिरनगांव रेलवे स्टेशन के करीब ट्रेक पर मिला शव
railway track - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। युवती का फोटो वायरल करने के आरोपी युवक का शव मंगलवार सुबह हिरनगांव रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर ही पड़ा मिला। शव की शनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आत्महत्या के मामले को संदिग्ध मान रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार शाम हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को एक युवक शव मिलने की सूचना पर जीआरपी पहुंची और शव लेकर जिल अस्पताल आ गई। सूचना पर थाना टूंडला क्षेत्र के ग्राम राजा का ताल निवासी सुभाषचंद्र यादव ने जिला अस्पताल पहुंच कर रेलवे लाइन पर मिले शव को देखा तो फफक पड़े।
विज्ञापन


शव उनके बेटे हिमांशु (27) का था। शव की जानकारी परिवार तक पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि हिमांशु की चार माह पूर्व शादी हुई थी। वह दिल्ली में नौकरी करता था। सोमवार शाम छह बजे हिमांशु ने दिल्ली से घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह बजे के बाद फोन पर संपर्क नहीं हुआ तो रात में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने कहा गांव की एक युवती का फोटो वायरल करने के मामले में झूठा हिमांशु के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजन युवक की मौत संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed