फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक्टिवा के रजिस्ट्रेशन में अनीशा का पति है इंद्राज

एक्टिवा के रजिस्ट्रेशन में अनीशा का पति है इंद्राज

Thu, 10 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
एक्टिवा के रजिस्ट्रेशन में अनीशा का पति है इंद्राज
demo pic - फोटो : demo
मथुरा। अनीषा और इंद्राज के पति-पत्नी होने के दावों पर शुरू हुए विवाद के बीच बुधवार को एक नया खुलासा हो गया है। अनीषा ने अगस्त 2016 में जिस एक्टिवा का रजिस्ट्रेशन कराया था उसमें अपने साथ इंद्राज का नाम पति के रूप में अंकित कराया है। जबकि चार जून 2017 को कार के रजिस्ट्रेशन में अनीषा ने अपने साथ पिता का नाम लिखाया है।
विज्ञापन


चित्रकूट के गांव महाराजपुर निवासी अनीषा फरह के गांव बेरी में कृषक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका थीं। यह वहां महोली रोड पर वेस्ट प्रताप नगर में किराए के मकान में रहती थीं। इसी मकान में उनकी हत्या कर दी गई थी। मौके से एक पत्र मिला था जो इंद्राज का था। इंद्राज थाना शेरगढ़ के गांव खुर्शी का रहने वाला था।
विज्ञापन


पत्र में इंद्राज ने कहा था कि अनीषा उसकी पत्नी थी। अनीषा के किसी से अवैध संबंध हो गए थे जिसके चलते उसकी हत्या कर दी। अनीषा की हत्या करने के बाद अगले दिन इंद्राज ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। अनीषा के भाई सतेंद्र ने कहा था कि उसकी बहन ने शादी ही नहीं की थी। जबकि इंद्राज के पिता मानसिंह ने दावा किया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बुधवार को एआरटीओ आफिस से जो जानकारी मिली उसके मुताबिक अनीषा ने अगस्त 2016 में एक स्कूटी ली थी जिसके रजिस्ट्रेशन में अनीषा ने अपने साथ इंद्राज का नाम पति के रूप में दर्ज कराया था। इस रजिस्ट्रेशन में अनीषा ने खुद को शादीशुदा जाहिर किया है। जबकि 4 जून 2017 को कार का रजिस्ट्रेशन कराया है उसमें अपने साथ पिता को नाम लिखाया है। अविवाहित जाहिर किया गया है। अब ऐसा करने के पीछे क्या वजह रही यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed