{"_id":"5b391a0f4f1c1bf96e8bb293","slug":"141530468879-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के छात्र की जयपुर में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक के छात्र की जयपुर में मौत
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के रहने वाले बीटेक के छात्र की जयपुर पीजी में शनिवार रात को मौत हो गई। रविवार शाम को उसका शव नई बस्ती स्थित आवास पर लाया गया तो घर पर कोहराम मच गया। मां सुधबुध खो बैठी। पिता को परिजन एवं रिश्तेदार ढांढस बंधाने में जुटे थे।
नई बस्ती निवासी सुनील पोरवाल की तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा विशेष पोरवाल (22) जयपुर में रखकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पीजी में रहकर बीटेक की पढ़ाई जयपुर नेशनल यूनीवर्सिटी से कर रहा था। शनिवार शाम को परिजनों को विशेष के साथ अनहोनी की खबर मिली तो पूरा परिवार तुरंत जयपुर के लिए रवाना हो गया। बताते हैं विशेष पोरवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमें में आ गया।
घर पर शुभचिंतकों की भीड़ एकत्रित हो गई। रविवार को शाम करीब पांच बजे विशेष का शव पहुंचा तो घर के बाहर भारी भीड़ जुटी। मां सोनम पोरवाल का रो-रोकर बुरा हाल था। कई बार वह अचेत हो गई। पिता सुनील पोरवाल बिलख रहे थे। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद देशदीपक यादव के साथ ही शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।