फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अधेड़ ने गोली मारकर की खुदकुशी

अधेड़ ने गोली मारकर की खुदकुशी

Tue, 14 Nov 2017 11:33 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ ने गोली मारकर की खुदकुशी
demo pic
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला में एक अधेड़ ने शराब के नशे में कमरा बंद कर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में हड़कंप मच गया। पत्नी ने खिड़की तोड़कर दरवाजा खोलने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मोहल्ला काजीटोला निवासी अजय शर्मा (45) शराब पीने के आदी थे। सोमवार देर शाम जब घर पहुंचे तो खाना खाने के बाद वह कमरे में चले गए। कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। रात करीब 11.30 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन जाग गए। कमरे को खोलने का प्रयास किया। मगर दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी सीमा ने खिड़की तोड़कर दरवाजा खोलने की भी कोशिश की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ने के बाद कमरे में प्रवेश किया। तख्त पर अजय का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। पुलिस पूछताछ में परिवारीजनों ने शराब के आदी होने की बात कही है। मगर आत्महत्या क्यों कि इसके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अजय शर्मा के पिता सुंदरलाल शर्मा की 31 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। हत्या में किशनी निवासी दो लोगों को नामजद किया गया था। चर्चा है कि मृतक के एक भाई दरोगा ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह भी शराब पीने का आदी था। वहीं पिता की मौत के 15वें दिन अजय ने भी खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed