फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्लॉट के विवाद में दो पक्ष भिड़े

प्लॉट के विवाद में दो पक्ष भिड़े

Sun, 10 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्लॉट के विवाद में दो पक्ष भिड़े
फायरिंग
कासगंज।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला वाले में रविवार शाम प्लाट के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों में फायरिंग होने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाली भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।

बताया गया है कि गांव में शिवपुरी कालोनी में प्लाट को लेकर करन सिंह और महिंद्र सिंह के बीच विवाद चल रहा है। यह विवाद कई वर्षों से न्यायालय में लंबित है। जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह पक्ष के लोगों ने प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से प्लाट की बाउंड्री को तोड़ दिया। यह जानकारी जैसे ही करन सिंह पक्ष के लोगों को हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। देखते देखते ही दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई। उदयवीर एवं बाबूराम के पैर एवं पेट में छर्रा लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच 2003 से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। एक पक्ष के द्वारा प्लाट की बाउंड्री तोड़े जाने पर विवाद भड़क गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed