फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस ने 250 पेटी गैर प्रांत की शराब पकड़ी

पुलिस ने 250 पेटी गैर प्रांत की शराब पकड़ी

Sun, 16 Jul 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 250 पेटी गैर प्रांत की शराब पकड़ी
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुर्रा (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने शनिवार रात को गांव लेखराजपुर के समीप भट्ठे पर एक ट्रक से गैर प्रांत की शराब उतारकर स्कार्पियो में लाद रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। मौके से करीब 250 पेटी शराब, एक ट्रक व स्कार्पियो पुलिस ने जब्त कर ली। पकड़ी गई शराब लाखों रुपये की बताई जा रही है। रविवार को आरोपी जेल भेज दिए।
विज्ञापन


थाना पुलिस रात को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुर्रा बार्डर के समीप लेखराजपुर स्थित भट्ठा पर तस्करी कर लाई गई गैर प्रांत की शराब उतारी जा रही है। थाना पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक से शराब उतार रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकडे़ गए आरोपियों ने अपने नाम सलामत पुत्र शराफत, साबिर पुत्र शाहिद निवासी पीली थाना भाटा वाली गली मुजफ्फरनगर और अजय पुत्र शिवदत्त निवासी मलिक मिल कालोनी थाना कोतवाली बताया। भागे हुए साथियों के नाम मैसर पुत्र जमील हसन गांव लुहारीपुर कांदला शामली, करु उर्फ सौरभ पुत्र रणवीर गांव लेखराजपुर थाना कुर्रा और घनश्याम पुत्र झप्पू लाल निवासी गांव नगला देवी बताया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान ट्रक और दो स्कार्पियो से पुलिस ने 250 पेटी हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत करीब 7.80 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके पर मिले तीनों वाहनों को सीज कर दिया है। वहीं रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जेल भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed